Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
23-Jun-2020 08:37 AM
GAYA : कोरोना संकट के इस काल में घर लौटे प्रवासी मजदूर ने वापस काम पर जाने से मना कर दिया और गांव में ही रहकर खेती करने लगा. जिसके बाद गुस्साई श्रमिक की पत्नी ने 3 बच्चों के संग जहर खा लिया. मामला गया के कोंच थाना इलाके के महादेवपुर गांव की है. इसमें महिला और एक बेटी की मौत हो गई, जबकी दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महादेवपुर गांव के विधा महतो का अपनी पत्नी के साथ विवाद हो गया. पत्नी का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्य से लौटा पति वापस लौट जाए और वहीं जाकर काम करे. लेकिन पति दुबारा नहीं जाना चाहता था. वह गांव में ही रहकर खेती करना चाहता था.
लेकिन पत्नी का पति का खेती करना पसंद नहीं था. पत्नी के मना करने के बाद भी पति खेत में पटवन करने चला गया. जिसके बास गुस्साई पत्नी ने तीन बच्चों के साथ अनाज में डाले जाने वाले किटनाशक सल्फास को खा लिया. जिससे महिला और 8 साल की बेटी की मौत हो गई, वहीं दो बच्चे अभी भी जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में हैं. दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है.