Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
01-Jul-2024 08:03 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार के गया जिले में 29 जून को 50 साल की महिला मंजू देवी की दिनदहाड़े घर में घुसकर अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम पुलिस चौकी स्थित सोनार गली में हुई थी। इस मामले का उद्भेदन पुलिस ने 48 घंटे में किया है।
पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए हत्या करने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी गया एसएसपी आशीष भारती ने मीडिया को दी। बताया कि 29 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम में घर घुसकर एक 50 वर्षीय महिला को गला रेतकर हत्या किया गया था।
इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्या करने वाले दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी आशीष भारती ने यह भी बताया कि पकड़े गए अपराधी का नाम अजर और मोहित है। दोनों अपराधी कोतवाली थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। पहले से ही इन पर आपराधिक मामले भी दर्ज है। ये लोग पहले भी कई मामले में जेल जा चुका है।