Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
03-Jul-2021 03:22 PM
DESK: नवगछिया स्पेशल मालगाड़ी ट्रेन शनिवार को गया में डिरेल हो गयी। चावल लदी मालगाड़ी के बेपटरी होने से गया-पटना रेलखंड पर परिचालन कई घंटे तक बाधित रहा। जिसके बाद ट्रेन को पटरी पर लाने का काम शुरू हुआ। कई घंटे के मशक्कत के बाद गया-पटना रेलखंड पर यातायात बहाल हो सका।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सासाराम से चावल लेकर मालगाड़ी नवगछिया के लिए जा रही थी। तभी गया जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 7 पर पहुंचते ही अचानक इंजन के छह पहिए रेलवे ट्रैक से उतर गये। जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
घटना की सूचना के बाद मौके पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंचे। बेपटरी हुए मालगाड़ी के इंजन को पटरी पर लाने का काम शुरू किया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद मालगाड़ी को पटरी पर लाया गया। जिसके बाद ट्रेन को नवगछिया के लिए रवाना किया गया और फिर से गया-पटना रेलखंड पर परिचालन शुरू हो गया।