ब्रेकिंग न्यूज़

अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल होली पर बिहार के इस जिले में दिखा अनोखा नजारा, लोगों की उमड़ी भीड़; जाने क्या पूरी खबर Holi AI Photo Editing: अब घर बैठे बनाएं शानदार होली फोटो, हर कोई पूछेगा कहां कराया फोटोशूट? PM Kisan का बड़ा फायदा! सालाना ₹6,000 के साथ मिलेगी ₹36,000 की पेंशन, जानिए सरकार का डबल बेनिफिट प्लान बिहार में नशे के खिलाफ बड़ा धमाका! अब हर जिले में खुलेगा खास नारकोटिक्स थाना बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना

पूरा पहाड़ ही खा गए खनन माफिया, 130 फीट ऊंचे पहाड़ को 500 फीट गहरी खाई बना दिया

19-Nov-2019 06:34 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : खनन माफियाओं का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गया में 130 फीट ऊंचा पहाड़ के जगह पर खनन करते-करते माफियाओं ने 500 फीट गहरा खाई बना दिया है. फिर भी खनन जारी है. इसको लेकर ग्रामीण जगदीश प्रसाद आर्य ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए खनन विभाग व भूतत्व विभाग को जांच का आदेश दिया है.दूसरी हैरान करने वाली बात यह है कि कोर्ट के आदेश के 5 माह के बाद भी अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट अब तक कोर्ट को नहीं दी है.

12 के जगह पर कर दिया 150 एकड़ की खुदाई

राज्य सरकार ने केवल 12 एकड़ जमीन से पत्थर निकालने के लिए अनुमति दी थी. खनन माफ़ियाओं ने 150 एकड़ भूमि से पत्थर निकालना शुरू कर दिया. कभी दिन तो कभी रात में माइंस में प्रतिदिन 5 से 6 धमाके होते है. स्थिति यह हो गई है कि यहां पर पहाड़ से 500 फीट गहरी खाई बन गयी है. गांव के ही बुजुर्ग जगदीश आर्य जब इससे परेशान हुए तो डीएम, आयुक्त, मुख्यमंत्री को शिकायत का पत्र लिखते लिखते थक चुके. लेकिन परिणाम कुछ नहीं हुआ तो पटना हाईकोर्ट में लोकहित याचिका दायर की थी.

एक माह में देना था जवाब

कोर्ट ने खनन व भूतत्व विभाग के उपनिदेशक को 1 महीने के अंदर वास्तुस्थिति से अवगत कराने का निर्देश जुलाई में दिया था. उसके बाद खनन विभाग के कुछ लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज की. लेकिन न ही यहां ब्लास्टिंग रुका और न ही खनन कार्य. जगदीश प्रसाद आर्य बताया कि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट जायेंगे. लापरवाही का आलम ये है कि जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के आदेश के 5 माह के बाद भी जांच रिपोर्ट अब तक नहीं दिया है. 

विभाग ने कहा- वैध है खनन

इस संबंध में खनन व भूतत्व विभाग के उपनिदेशक घनश्याम झा ने बताया कि यह खनन कार्य वैध है. प्रतिवर्ष सिर्फ गया जिला से 52 करोड़ रुपये राजस्व आता है। बताया कि बन्दोबस्ती का अंतिम साल है. पिछले 25 सालों से खनन कार्य हो रहा है तो गड्ढा होगा ही. बताया कि टेक्निकल टीम स्थल का निरीक्षण करती है उसके बाद ही पहाड़ों का बन्दोबस्ती की जाती है. बता दें कि पहाड़ के इस खनन कार्य से प्रतिवर्ष 52 करोड़ रुपये की राजस्व की प्राप्ति होती है और इस कार्य में कई सफेदपोश भी लगे है.