Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-Apr-2020 09:56 AM
GAYA: अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में जबरन दो संदिग्ध घुस गए और वह एक युवक को दवा खिलाई और जबरन गले मिले. कुछ लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों भाग निकले.जिसके बाद तो हड़कंप मच गया.
एक को पकड़ा गया
हंगामा होने के बाद एक संदिग्ध युवक को बाद में पकड़ा गया. पकड़े गए युवक का नाम वीरेंद्र चौधरी है. वह गया के अभय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (एम्स) में सोनोलॉजिस्ट है. जिसे फिलहाल क्वॉरेंटाइ सेंटर में रखा गया है. संदिग्ध युवक के बारे में बताया जा रहा है कि पर्सनल प्रोटेक्शन किट (पीपीई) पहने था. जिसके कारण वह किसी के पकड़ में नहीं आ पाया. वह दिन में भी कोरोना वार्ड के पास डॉक्टरों और मेडिकल कर्मियों से बाते कर रहा था. लेकिन इस बाहरी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया.
क्या था मकसद होगी जांच
उपाधीक्षक डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. अब इसकी जांच की जाएगी कि आखिर किस मकसद से दोनों युवक अंदर घुसे थे. मेडिकल कॉलेज के नोडल ऑफिसर डॉ. एनके पासवान ने कहा कि एक फरार युवक के बारे में पता चल गया है. वह बोधगया का रहने वाला है. उसकी तलाश जारी है. दोनों ने खुद को डॉक्टर बताकर आइसोलेशन वार्ड में घुसे थे.