Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
28-Aug-2024 08:30 PM
By First Bihar
GAYA: गया में अज्ञात अपराधियों ने 30 साल के युवक की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के पूनाकला गांव की है जहां पुनाकला निवासी गंनौरी सिंह के पुत्र 30 वर्षीए धर्मेन्द्र सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। इस दौरान सिर पर भी हमला किया गया।
मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि मंगलवार को करीब 1 बजे वो घर से यह बोलकर निकले थे कि मेरा सारा कपड़ा साफ कर देना एक-दो दिन में बाहर जाने वाला हूँ। तब तक सारे दोस्तों सें मिल लेते हैं। इतना कहकर वो घर से चले गये। उसके बाद वो देर रात तक घर वापस नहीं आए तब पत्नी ने अपने मंझले देवर को पति की खोजबीन करने को बोली। उसके बाद पति के दोस्तों को फोन कर पति के बारे में पूछने लगी। लेकिन दोस्तों ने कोई जवाब नहीं दिया। जब घर के परिजन उसे खोजने निकले तब वो कही नहीं मिला। जब अगले दिन खोजबीन की गयी तब उनकी बाईक पूनाकला के निवासी अरुण सिंह के बेटी रेखा कुमारी (शिक्षिका ) के मकान के सामने लगा हुआ मिला।
खोजबीन करने पर पता चला कि उसी मकान के सामने पिंजू कुशवाहा का अर्ध निर्मित मकान में खून का धब्बा मिला है। जब आस-पास पता लगाया गया तब घर के दक्षिण तरफ खेत से मृतक की लाश बरामद की गयी। मृतक के भाई ने तुरंत इसकी सूचना परैया थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने बताया कि मृतक कुछ दिन पूर्व तक ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल का बस चलाया था औऱ वर्तमान में कुछ दिन सें D.A.V स्कूल में गाड़ी चला रहा था लेकिन ड्राइवर का सीट खाली नहीं रहने के चलते उसे स्कूल का बस चलाने से मना कर दिया गया था। मृतक पांच भाईयों में सबसे बड़ा था। वही मृतक के दो बच्चे हैं। जिसमे बेटा रितिक कुमार 5 वर्ष व बेटी राधिया कुमारी 3 वर्ष की हैं। इस घटना से पत्नी और परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।