बिहार में होली की धूम: तेजप्रताप यादव ने खेली कुर्ता फाड़ होली, रामकृपाल यादव ने लगाए ठुमके नीतीश के शराबबंदी दावे पर सवाल: कटिहार में खुलेआम धधक रही महुआ की अवैध भट्ठियां चिराग पासवान की शादी का इंतजार: होली पर मां ने कहा..घर में बहू जल्द आने की उम्मीद शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना शादी के बाद रश्मिका-विजय का स्पेशल गिफ्ट, ‘मीट एंड ग्रीट’ में फैंस को अपने हाथों से परोसा खाना PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर क्यों हुआ केस? मंत्री के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल मातम में बदली होली की खुशी: बिहार में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तीन लोग घायल सहरसा में भीषण सड़क हादसा: रेलवे इंजीनियर की दर्दनाक मौत, घर में मातम
30-Sep-2019 06:38 PM
By Pankaj Kumar
GAYA : बिहार में भीषण बारिश से तबाही मची हुई है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गया जिले से जहां पानी में डूबने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे से मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है. प्रशासन की ओर से आजम लोगों तक मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है.
घटना जिले के तीन अलग-अलग इलाकों की है. जहां टिकारी, बेलागंज और नगर एरिया में यह हादसा हुआ है. इसमें चार लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. मिली जानकारी के मुताबिक गांधी मैदान स्थित तालाब में भरे पानी में डूबकर एक 10 साल के बच्चे की मौत हुई. जिसकी पहचान मोहम्मद राकीव के रूप में की गई है.
बता दें कि पिछले 4 दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है. बच्चे की मौत पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की. लोगों का कहना है कि मृतक बच्चे का परिवार काफी गरीब है. उसके पिता मजदूरी करते हैं. ऐसे में सरकार को आर्थिक सहायता देनी चाहिए.