Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
17-Feb-2021 03:34 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : गया में रंगदारी न देने पर पूर्व डिप्टी मेयर के भतीजे शामू यादव ने दिनदहाड़े ठेकेदार को गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल ठेकेदार को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है.
घटना गया के रामपुर थाना इलाके के एपी कॉलोनी की है, जहां मकान बनाने के कार्य में लगे ठेकेदार संजीव कुमार को पूर्व डिप्टी मेयर के भतीजे शामू यादव ने गोली मार दी. ठेकेदार को गर्दन और पेट में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि शामू यादव हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है.
घायल ठेकेदार के परिजनों ने बताया कि पूर्व डिप्टी मेयर बच्चू यादव का भतीजा शामू यादव ने मकान बनाने के एवज में कुछ दिन पहले पांच लाख रंगदारी की मांग की थी, जिसे लेकर बुधवार की सुबह दोनों में बहस हुई और इसी दौरान शामू ने पिस्टल निकालकर संजीव को गोली मार दी.
घटना के बाद सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि शामू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है जो हाल हीं में जेल से छूट कर लौटा है. परिजनों के द्वारा बताया गया है की रंगदारी की मांग की गई थी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.