ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

महिला की मौत होने के बाद कोरोना के डर से नहीं पहुंचे ग्रामीण, प्रशासन ने कराया अंतिम संस्कार

07-Apr-2020 07:59 AM

GAYA: कोरोना का डर इस कदर ग्रामीणों में हुआ है कि किसी की मौत होने के बाद वह उसके पास और घर तक नहीं पहुंच रहे हैं. गया में एक प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई. लेकिन ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचे. इसकी खबर मिली तो प्रशासन की टीम गांव पहुंची और महिला का अंतिम संस्कार कराया. 

कोरोना जांच में निगेटिव आई थी रिपोर्ट

बताया जा रहा है कि बांकेबाजार के पड़री गांव के धर्मेन्द्र चौधरी अपनी पत्नी पूनम देवी के साथ लुधियाना में रहता था. वह 25 मार्च को गांव लौटा था दोनों की लुधियाना में कोरोना की जांच भी हुई थी. उसमें दोनों का टेस्ट निगेटिव था. महिला के परिजनों ने बताया कि प्रेग्नेंट महिला को 22 मार्च को लुधियाना में अधिक रक्तस्राव हुआ था. गांव आने के बाद 27 मार्च गया एएनएमसीएच में भर्ती कराया गया था, लेकिन बिना ड़ॉक्टर के बताए ही परिजन उसको घर लेकर आ गए थे. जिसके कारण उसकी और तबीयत खराब हुई.  


अधिक रक्तस्राव से हुई मौत

इस बात की जानकारी गया डीएम को किसी ने मोबाइल पर दी तो डीएम के निर्देश पर डॉक्टरों और पुलिस की टीम पहुंची. महिला का सैंपल लिया और प्रशासन ने महिला का अंतिम संस्कार कराया. बताया जा रहा है कि महिला की मौत होने का कारण अधिक रक्तस्राव है.