ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में सीएम नीतीश को दिखाया काला झंडा, महिला को लिया गया हिरासत में

19-Dec-2019 05:29 PM

By PANKAJ KUMAR

GAYA : गया में सीएम नीतीश कुमार का विरोध देखने को मिला है। सीएम की सभा में पहुंची महिलाओं ने उन्हें काला कपड़ा दिखा कर विरोध दर्ज कराया । हालांकि पुलिस ने इस दौरान आनन-फानन में एक महिला को हिरासत में ले लिया।

गया के गांधी मैदान में जन जीवन हरियाली य़ात्रा के क्रम में कार्यक्रम को संबोधित करने जैसे ही  मंच पर बोलने के लिए सीएम नीतीश कुमार पहुंचे ही थे कि पहले से बैठी महिलाओ के बीच से उठकर एक महिला ने अपने पास रखा काला कपड़ा लहराना शुरू कर दिया। भीड़ में  वह  महिला हाथों में काला कपड़ा लिए चिल्ला चिल्ला कर नीतीश का विरोध कर रही थी ।

महिला के काला कपड़ा दिखाते ही तैनात सुरक्षाकर्मियों ने काला कपड़ा को बरामद कर महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। फिलहाल विरोध की वजह सामने नहीं आ सकी है।