Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
30-Aug-2024 02:46 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार के गया जिले में भीषण चोरी की घटना हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामशिला मोड़ के पास एक गोदाम में चोरों ने हाथ साफ किया है। करीब 15 लाख रुपये के ब्रांडेड कपड़े व अन्य सामान की चोरी कर अपराधी आराम से नौ दो ग्यारह हो गये। घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार की सुबह मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 15 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। घटना गया शहर के रामशिला मोड़ के पास सेफ एक्सप्रेस नामक गोदाम में हुई है। चोरी की घटना के बाद गोदाम के मालिक रवि शर्मा को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि सबसे पहले इसकी सूचना डायल 112 को मिली थी। जो सबसे पहले गोदाम के पास पहुंची थी। इसके बाद कोतवाली थाना को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई विशेष सुराग हाथ नहीं लगा है। स्थानीय लोगों की माने तो जिस सेफ एक्सप्रेस नामक गोदाम में चोरी हुई है उसमें कुछ दिन पहले ही नामी गिरामी ब्रांड के कपड़े रखे गये थे। जिसमें कुछ महिलाओं के भी कपड़े थे। जिसे अपराधियों ने चुरा लिया और मौके से फरार हो गये। इसकी कीमत 15 लाख रूपये आंकी जा रही है।
गोदाम में सीसीटीवी नहीं लगा हुआ था। यदि लगा रहता तो उससे पुलिस को अनुसंधान में मदद मिलती। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंडी नवादा के रहने वाले स्व. अर्जुन यादव उर्फ गाँधीजी की जमीन पर गोदाम बना हुआ है। इस गोदाम को किराये पर लेकर लोग कारोबार कर रहे हैं। जिस कंपनी ने गोदाम ले रखा है उसके ब्रांच हेड रविकेश कुमार शर्मा हैं। जिस गोदाम में चोरी हुई है वो गया-पटना एनएच-83 के पास है। जहां आसपास में कई दुकानें और घर भी बने हुए हैं।
जिसमें लोग रहते हैं, लेकिन किसी को इतनी बड़ी चोरी की भनक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गोदाम में अक्सर मालवाहक वाहनों का आना जाना लगा रहता है क्योंकि यहां माल अनलोड भी होता है और यहां से माल भेजा भी जाता हैं। जिसके कारण भी लोगों को किसी तरह का शक नहीं हुआ। भीषण चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।