ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

केन बम समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों को उड़ाने की थी साजिश

31-Mar-2020 04:29 PM

GAYA: सर्ज ऑपरेशन के दौरान जवानों ने चार केन बम समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. इसका इस्तेमाल जवानों के खिलाफ नक्सली करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. यह विस्फोटक गुरुवा के बसकटवा जंगली इलाके में बरामद हुआ है.

जवानों को मिली थी सूचना

बताया जा रहा है कि जवानों को सूचना मिली थी कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम और उनके खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए जंगली एरिया में विस्फोटक छिपा कर रखे हैं. इसके बाद एएसबी और जिला पुलिस के जवानों ने सर्च अभियान चलाया और चार के बम, चार पाइप बम और डेटोनेटर बरामद किया है. 

कुछ दिन पहले सीमावर्ती जिला औरंगाबाद में मिला था विस्फोटक

24 मार्च को औरंगाबाद के  मदनपुर के लहंग स्थान पहाड़ के पास कोबरा और सीआरपीएफ के जवानों ने 64 आईईडी बम बरामद किया था. सभी बमों को आपस में नक्सलियों ने जोड़कर रखा था. यहां भी जवानों पर हमले की साजिश रची गई थी लेकिन जवानों ने विफल कर दिया. जुलाई 2016 में भी इस एरिया में नक्सलियों ने सीरियल ब्लास्ट किया था. इस हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे. गया और औरंगाबाद सीमावर्ती जिला है और दोनों एरिया में नक्सली एक्टिव है. समय समय पर बड़ी घटनाओं को अंजाम देते रहते है.