ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में भारी मात्रा में नकली दवाइयां जब्त, दवा कारोबारियों में मचा हड़कंप

08-Jul-2024 07:01 PM

By First Bihar

GAYA: बीमार पड़ने के बाद ठीक होने के लिए लोग दवा खाते है। यह विश्वास रहता है कि दवा खाने से उनकी तबीयत ठीक हो जाएगी। इसलिए लोग समय पर दवा का सेवन करते हैं। लेकिन जो दवा हम खाते हैं वो नकली है कि असली इस संबंध में कभी जानने की कोशिश नहीं करते है। कोशिश भी करेंगे तो इतना आसान नहीं है कि दवा के बारे में सही आकलन कर पाएं। नकली दवा पर नकेल कसने का काम पटना की ब्रांड प्रोटेक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करती है। नकली दवा के कारोबार को रोकने के लिए ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी आए दिन कार्रवाई करती है। 


इस कंपनी ने आज गया जिले के फतेह बहादुर शिवाला रोड स्थित शहर की बड़ी दवा दुकानों में आज छापेमारी की। इसी क्रम में सोमवार को गया में मयंक फार्मा, न्यू सुरभि एजेंसी फार्मा, एमपुल फार्मा हाउस में छापेमारी की गयी जहां से नामी गिरामी दवा कंपनी एलकेएम, शिप्रा, हिमालय ब्रांड की दवा, पैन-40 टेबलेट, कैमोरल फोर्ट, डिटॉल एंटीसेप्टिक, लीव-52, शैम्पू, टेल्मा- 40 a.m व अन्य कंपनियों के नकली दवाइयां भारी मात्रा में बरामद की गयी। 


ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी के एमडी सैयद मुस्तफा हुसैन ने बताया कि पहले से सूचना मिल रही थी कि गया के दवा मंडी के कुछ दवा एजेंसी में नकली दवाओं का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। इसी की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर विजय कुमार की मदद से छापेमारी की गयी और  भारी मात्रा में नकली दवाइयों को बरामद किया गया। छापेमारी में ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी के अधिकारी अंजनी कुमार, मोहम्मद  सादुल्लाह, मजाज अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ब्रांड प्रोटेक्शन के अधिकारी का कहना है कि नकली दवाइयों के सैंपल को इकट्ठा किया गया है। इसे जांच में भेजा जाएगा और दवा एजेंसी और दुकानदार के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।