ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया में भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नकली सामान बरामद, ब्रांड प्रोटेक्शन टीम और मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

19-May-2024 09:44 PM

By First Bihar

GAYA: गया में एक बार फिर भारी मात्रा में बड़ी कंपनियों के नकली प्रोडक्ट्स पुलिस ने बरामद किया गया है। ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इससे पहले भी कई बार छापेमारी की गयी थी। इस बार गया में ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्रा. लि. को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 


गया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विष्णु बिहार कॉलोनी स्थित अखिलेश कुमार के मकान में ब्रांड प्रोटेक्शन की टीम ने छापेमारी की। जहां से कई बड़े ब्रांड्स के लाखों रुपये के  नकली सामान बरामद किया गया। जिसमें डिटॉल, फ्लेक्सिक्विक, हिमालय बेबी वॉश, केटोकिप शैंपू, नाइसिल पाउडर, नवरत्न तेल, प्रोटीन एक्स, सेरेलैक समेत कई कंपनियों के नकली प्रोडक्ट बरामद किया गया। जिसकी कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है। 


ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्रा. लि.के मैनेजिंग डायरेक्टर सैय्यद मुस्तुफा हुसैन ने बताया कि ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्रा. लि. की टीम पिछले 6 महीने से अखिलेश कुमार के मकान और गोदाम पर नजर रखी हुई थी। गया समेत आस-पास के इलाके जैसे जहानाबाद, मखदुमपुर, टेकारी जैसे बड़े बड़े मार्केट्स में बड़े पैमाने पर बड़े-बड़े ब्रांड्स के नकली प्रोडक्ट्स सप्लाई की जा रही थी।इस तरह 50 परसेंट लाभ पर बेचकर अखिलेश कुमार मोटी कमाई कर रहा था। जिसके बाद ब्रांड प्रोटेक्शन की टीम ने मुफस्सिल थाने को इसकी सूचना दी। 


जिसके बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस टीम के साथ अखिलेश कुमार के मकान और गोदाम पर ब्रांड प्रोटेक्शन की टीम ने छापेमारी किया।छापेमारी के दौरान अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में अखिलेश कुमार ने कबूल किया है कि गया समेत आस पास के इलाकों में बड़े बड़े ब्रांड्स के नकली प्रोडक्ट्स बेचा करता था  और मोटा पैसा कमाता था।


बताते चलें कि छापेमारी के दौरान ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्रा. लि. और मुफस्सिल थाने के द्वारा बरामद की गई नकली दवाईयों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने मौके से बरामद लाखों की नकली प्रोडक्ट्स को जब्त कर थाने ले गई है। वहीं पुलिस की गिरफ्त में अखिलेश कुमार से पूछताछ जारी है और गिरोह के सदस्यों और नकलचियों के बारे में पुलिस जानकारी इकट्ठा करने में लगी है।