ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बन रही है नई रीत : गया में घोड़ी चढ़ दुल्हन बारात लेकर पहुंची, देखते रह गये लोग

15-Dec-2021 09:32 AM

GAYA : लड़कियां अब महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल पेश कर रही हैं. पुरानी परम्पराएं तोड़ कर नई रीत बना रही हैं. ऐसा ही एक मामला गया जिले में देखने को मिला है. अक्सर देखा जाता है कि दूल्हा ही बारात लेकर धूम-धाम के साथ दुल्हन के घर जाता है, पर यहां दुल्हन ही घोड़ी पर सवार होकर पूरे जोश और बैंड-बाजे के साथ निकल पड़ी थी.


दुल्हन इंडिगो एयर लाइंस की सीनियर एयर होस्टेस है तो दूल्हा कोलकाता में बड़ा बिजनेसमैन. खास बात यह भी कि दुल्हन ने इस मौके पर जमकर डांस किया और लड़कों के अंदाज में सिटी भी बजाई. 


सफ़ेद लहंगे में जब दुल्हन घोड़ी चढ़ी तो लोग हैरान रह गये. पूरी शानो-शौकत के साथ दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची. वहां से घोड़ी पर सवार होकर आगे-आगे चली और पीछे से दूल्हा कार में सवार होकर विवाह मंडप तक पहुंचा.


गया के चांद चौरा इलाके की रहने वाली अनुष्का गुहा की शादी कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हो रही है. शादी के सभी विधि-विधान सिजुआर स्टेट की धर्मशाला में हो रहे हैं. सबसे अच्छी बात ये कि लड़की घर और उसके ससुराल वाले भी इसका साथ दिए. 


बता दें कि दुल्हन अनुष्का की मां सुष्मिता बोस शहर के बड़े निजी स्कूल नाजरेथ एकेडमी की म्यूजिक टीचर हैं. उनका कहना है कि अनुष्का बचपन से कहती थी कि आखिर लड़का ही बारात लेकर क्यों जाता है. लड़की बारात लेकर क्यों नहीं जाती है. उसके इस सवाल का हम जवाब देते थे, लेकिन वह संतुष्ट नहीं होती थी. कहती थी कि हम बारात लेकर लड़के के घर जाएंगे.


सबसे लड़के के पिता ने कहा कि समानता और हकदारी की बात जब होती है, तो लड़की को भी बारात लेकर जाने की छूट दी जानी चाहिए. हमने अपनी बहू को यह दिया और बहू बारात लेकर पहुंची.