Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
02-Jan-2020 07:49 PM
By PANKAJ KUMAR
PATNA : नए साल के आगमन के साथ ही विवादों का सिलसिला भी शुरू हो गया है. गया जिले से ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं. जिससे कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल नए साल के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें बार बालाओं को भी बुलाया गया था. कार्यक्रम का जो वीडियो सामने आया है. उसमें एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल साहब बार डांसर को गोद में उठाकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं, वीडियो में बीजेपी के स्थानीय नेता अश्लील गानों पर डांस कर रही आर्केस्ट्रा गर्ल के ऊपर नोट उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
डांसर को उठाकर को गोद में उठाकर नाचे प्रिंसिपल साहेब
गया जिले के वजीरगंज प्रखण्ड के तरवा में तैलिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इस मौके पर आयोजनकर्ताओं ने बार डांसरों को भी बुलाया था. नए साल को लेकर किये गए इस आजोयन का जो वीडियो सामने आया है. उससे कई सारे सवाल खड़ा हो रहे हैं. दरअसल वीडियो में वजीरगंज इलाके के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल दिवाकर भारती अपनी गोद में बार डांसर को उठाकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं.
बीजेपी ने नेता ने उड़ाए नोटों की गड्डी
नए साल के मौके पर आयोजित इस तैलिक मिलन समारोह में वजीरगंज इलाके के स्थानीय भाजपा नेता मदन साव भी काफी एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं. सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर अश्लील गाने पर बार बालाओं को नचाने वाले इन लोगों की मानसिकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रिंसिपल पर क्या होगी कार्रवाई
सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम संवर्धन की धज्जियां उड़ाने वाले और बार डांसर को अपनी गोद में उठाकर झूमने वाले इस प्रिंसिपल के ऊपर स्थानीय जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करती है. यह देखना दिलचस्प होगा. बहरहाल यह वीडियो जिले में तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.