Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
15-Aug-2020 07:25 PM
By PANKAJ
GAYA : कोरोना संक्रमण से बचने के लिए हर कोई मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कर रहा है. लेकिन गया से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन नहीं करने को लेकर कुछ लोग आपस में भीड़ गए. असामाजिक तत्वों ने लोगों के साथ जमकर मारपीट की. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है.
मामला गया जिले के सिविल लाइन थाना इलाके का है. जहां राजेन्द्र आश्रम में असमाजिक तत्वों के बीच जमकर मारपीट हुई. बताया जा रहा है कि राजेन्द्र आश्रम मोहल्ले में राशन दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन नहीं करने को लेकर कुछ लोग आपस में भीड़ गए. तू तू - मैं मैं से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हिंसा में तब्दील हो गया. असामाजिक तत्व आम लोगों से उलझ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे.
मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन सिटी एसपी, टाउन डीएसपी और सिविल लाइन थाना के पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे. गया के सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि राजेन्द्र आश्रम मोहल्ले के एक किराना दुकान पर कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन नहीं करने को लेकर कुछ लोग आपस में भीड़ गए थे. फिलहाल स्थिति सामान्य है. विधिव्यवस्था को बनाये रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है.