ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / 45 साल की भाभी को 20 साल के देवर से हुआ प्यार, घर...

45 साल की भाभी को 20 साल के देवर से हुआ प्यार, घर से लेकर हुई फरार, पति ने ढूंढकर की दोनों की हत्या

12-Sep-2019 06:24 PM

By 7

GAYA : अवैध संबंध का एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने एक रिश्ते को शर्मशार कर दिया है. कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती. ऐसा ही एक मामला सामने आया है गया जिले से जहां एक 45 साल की महिला को अपने 20 साल के देवर से प्यार हो गया. जब इस अफेयर के बारे में महिला के पति को पता चला तो उसने दोनों की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया. पति ने की आत्महत्या साबित करने की कोशिश वारदात गया जिले के परैया थाना के इगुणी गांव की है. जहां अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी और छोटे भाई का मर्डर कर दिया. इस डबल हत्याकांड को आत्महत्या साबित करने के लिए उसने दोनों के शव को बबूल के पेड़ से साड़ी के पल्लू से बांधकर लटका दिया. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति टुली मांझी था कि उसकी पत्नी देवर के साथ अफेयर में है. उसे यह बात नागवार गुजरी और उसने दोनों की हत्या कर दी. राजस्थान से देवर के साथ भागी थी महिला बाधार में एक साथ दो शवों को पेड़ से लटकता देख इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसके बाद दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेज दिया. घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि मृतक महिला लालती देवी और युवक कुंदन उर्फ टेनी मांझी दोनो परैया थाना क्षेत्र के मरहा के रहने वाले थे. दोनों का आपस में देवर-भाभी का रिशता था. मृतक महिला अपने पति राजस्थान में रहती थी और मृत युवक के साथ वह राजस्थान से एक सप्ताह पहले फरार हो गई थी. महिला ने दो महीने पहले की थी अपने एक बेटे की शादी एसपी ने आगे बताया कि महिला की खोजबीन में पूरा परिवार राजस्थान से गया जिला के अपने घर वापस आया. यहां आकर उन्हें प्रेम प्रसंग में एक युवक के साथ फरार होने की जानकारी मिली. 45 साल की महिला जिसे छह बच्चे थे. एक बेटे की दो महीने पहले ही शादी हुई थी. उस महिला का 20 साल के युवक के साथ प्रेम प्रसंग में इस तरह फरार हो जाना पति और उनके परिवार को सहन नहीं हो पाया और उनलोगों ने महिला और युवक को पहले खेतों में बुलाया और फिर गला दबाकर दोनों की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट