Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
01-Nov-2019 07:48 AM
GAYA: गया के कोंच के BDO राजीव रंजन की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आता दिख रहा है. राजीव रंजन के सहकर्मियों ने उनकी आत्महत्या के लिए गया के DM और DDC को जिम्मेवार करार दिया है. गया जिले के तमाम BDO, CO और दूसरे अधिकारियों ने राजीव रंजन के सुसाईड नोट को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा है कि मामले की न्यायिक जांच हो तो हकीकत सामने आ जायेगी. गया के प्रखंडों में तैनात तमाम अधिकारियों ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर डीएम और डीडीसी के कारनामों की जांच कराने की मांग की है.
पुलिस आत्महत्या के कारणों को बदलने में लगी है
कोंच के बीडीओ राजीव रंजन की मौत के बाद जिले के तमाम BDO, CO, प्रोग्राम ऑफिसर और प्रखंड समंन्वयकों ने जिलाधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इन तमाम अधिकारियों ने कल काम नहीं किया. उनका आरोप है कि राजीव रंजन की मौत के कारणों को पुलिस दूसरा रंग देने में लगी है. राजीव रंजन ने पारिवारिक कारणों से नहीं बल्कि गया के डीएम और डीडीसी के जुल्म से तंग आकर सुसाईड किया है. राजीव रंजन का सुसाईड नोट अगर सार्वजनिक कर दिया जाये और मामले की न्यायिक जांच तो गया के जिलाधिकारी और डीडीसी के कारनामों की कलई खुल जायेगी. प्रखंडों में तैनात अधिकारियों का कहना है कि BDO, CO समेत दूसरे छोटे अधिकारी लगातार डीएम और डीडीसी के जुल्म का शिकार हो रहे हैं. छोटे अफसरों के साथ गाली गलौज की जा रही है, उनका वेतन रोका जा रहा है और उन्हें लगातार धमकियां दी जा रही है. इसी तनाव में राजीव रंजन जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी को सुसाईड करना पड़ रहा है.
हड़ताल पर जाने की चेतावनी
गया के प्रखंडो में तैनात अधिकारियों ने अपनी मांगों का पत्र सूबे के मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री सचिवालय को भेजा है. पत्र में राजीव रंजन की मौत की न्यायिक जांच समेत दूसरी मांग रखी गयी है. अधिकारी पूछ रहे हैं कि क्या कारण है कि पोस्टिंग के तुरंत बाद राजीव रंजन का वेतन बंद कर दिया गया था और उनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा रही थी. कोंच में पोस्टिंग से पहले राजीव रंजन भागलपुर के नवगछिया में पदस्थापित थे. वहां सरकार ने ही उनके काम के लिए पुरस्कृत किया था.लेकिन गया में पोस्टिंग के बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. अधिकारियों ने कहा है कि ऐसे तमाम मामलों की जांच नहीं होती है तो सारे पदाधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.