Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
05-Jun-2020 07:37 PM
GAYA : राजनीतिक पार्टी बनाने के बाद आशुतोष कुमार लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं। आशुतोष आज गया के खिजरसराय पहुंचे और मुकेश सिंह हत्याकांड के आरोपियों को जल्द सजा देने की मांग की। उन्होनें मुकेश सिंह के परिजनों से मुलाकात की और इस मामले में लीपापोती करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए नीतीश सरकार पर हमला भी बोला।
जन-जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि 23 मई को दिनदहाड़े मुकेश कुमार सिंह की अपराधियों के द्वारा गला दबाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस अभियुक्त को पकड़ने में विफल रही है। कही न कहीं इस मामले में पुलिस की मिलीभगत सामने आ रही है। उन्होनें कहा कि हत्या के 14 दन बीत जाने के बाद भी दोषियों को न तो पकड़ा गया न ही कोई कार्रवाई और तो और अपराधियों के द्वारा गांव के लोगों को धमकाया जा रहा है।
आशुतोष कुमार ने कहा कि बिहार में लॉ एंड आर्डर की हालत खराब है। लॉकडाउन में अपराधी बेखौफ वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सरकार अपराधियों को लगाम कसने में पूरी तरह विफल दिख रही है। बिहार में हर तरफ अराजकता फैल गयी है और सरकार चुनाव की रणनीति बनाने में व्यस्त है। सीएम नीतीश कुमार फिर से कैसे सीएम बने इसी जुगत में लगे हुए हैं बिहार की जनता को वे भूल चुके हैं।
जेजेपी महासचिव शैलेन्द्र कुमार ने स्थानीय जिला प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जल्द से जल्द नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए नहीं तो हम इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे। सड़क पर उतर कर प्रशासन और सरकार का विरोध करेंगे।