ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया के एक गांव में फैला कोरोना, 2 दिन में मिले 57 संक्रमित, पूरे गांव को किया गया सील

14-Aug-2020 02:50 PM

By PANKAJ

GAYA : गया के खिरियावां गांव में 2 दिनों के अंदर 57 कोरोना संक्रमित मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में  जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और पूरे गांव को 14 दिनों के लिए बैरिकेटिंग  सील कर दिया गया है. वहीं ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. 


बता दें कि गया के  नगर प्रखण्ड के खिरियावां गांव में एक साथ 57 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद से गांव में दहशत व्याप्त है.  जिला प्रशान ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत पूरे गांव को बैरिकेटिंग कर सील कर दिया  है. वहीं  गांव में 1600 की आबादी है जिसमे अभी सिर्फ 375 लोगो की जांच की गई है, जिसमें से 57 लोग संक्रमित मिले हैं.  

 सदर एसडीओ इंद्रवीर कुमार ने बताया की 57 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद गांव को 14 दिनों के लिए सील किया गया है. इस बीच अगर 1 भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट फिर से मिलती है तो फिर 14 दिनों के लिए गांव को औऱ सील कर दिया जाएगा. गांव को सैनिटाइज किया जा रहा है. सभी कोरोना संक्रमितों को मेडिकल किट देकर होम आईशोलेट कर दिया गया है.  


खिरियावां पंचायत के मुखिया गुरुदयाल ने बताया की गांव में दो दिनों में 57 लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हैं.  फ़िलहाल गांव में आने जाने पर रोक लगा दिया गया है.  उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले गांव की एक महिला की मौत हो गई थी, उसी को लेकर गांव के लोग अंतिम संस्कार के लिए विष्णुपद गए थे. आशंका है कि संक्रमण वहीं से फैला है.