ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

गया दौरे पर CM नीतीश कुमार, बोधगया और गयाजी धाम में कई प्रोजेक्ट का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

08-Sep-2023 08:51 AM

By First Bihar

GAYA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को गया दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री गया और बोधगया में शिलान्यास और लोकार्पण के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही पितृपक्ष मेला को लेकर तैयारी की समीक्षा भी करेंगे। इसके साथ ही वो गयाजी धाम में अत्याधुनिक धर्मशाला के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। गयाजी आने वाले पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए आधुनिक धर्मशाला बनाने की योजना है। 


मिली जानकारी के अनुसार गयाजी धाम में बनने वाली धर्मशाला अत्याधुनिक सुविधाओं वाली होगी। इसमें 1080 बेड, 212 डोरमेंटरी व 48 डबल बेडरूम का निर्माण कराया जाएगा। भवन में 4 लिफ्ट और 8 सीढ़ियां होंगी। 38 बस और 303 कार पार्क करने की भी यहां व्यवस्था होगी। इसके साथ ही ड्राइवर रेस्ट रूम बनाया जाएगा, ताकि चालकों को असुविधा न हो। 


वहीं, धर्मशाला भवन में 2 किचन के साथ डायनिंग हॉल, जनरल स्टोर, सुधा स्टोर, आईसक्रीम पार्लर इत्यादि होंगे। यहां सोलर पावर जेनरेशन सिस्टम भी लगेगा ताकि बिजली की व्यवस्था बेहतर हो। पूरे परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाना है।इस पूरी योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पुल निर्माण निगम करेगा।


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह 11 बजे हेलिकॉप्टर में सवार होकर पटना से गया पहुंचेंगे। सीएम नीतीश नाव से विष्णुपद मंदिर परिसर आएंगे। यहां से वे गयाजी धर्मशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर बोधगया स्थित मुचलिन सरोवर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री तीन बजे कन्वेंशन सेंटर में पितृपक्ष की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे के बाद पटना के लिए रवाना होंगे ।इसके पहले महाबोधि मंदिर जाएंगे और दो बजे बीटीएमसी के नए भवन का उद्घाटन करेंगे।