ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar Crime News: गया सेंट्रल जेल से रंगदारी का कॉल ; ठेकदार से करोड़ों की डिमांड

11-Oct-2024 10:20 AM

By First Bihar

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। सूबे के अंदर अब अपराधी खुलेआम लोगों को धमकी देना शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में अब एक नया मामला गया से सामने आया है। जहां गया सेंट्रल जेल से रंगदारी की धमकी भरा कॉल एक ठेकेदार को किया गया है।


जानकारी के अनुसार बिहार-झारखंड में गैस पाइपलाइन का कार्य करा रही एचयूआईवी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक उज्ज्वल कुमार से एक करोड़ रुपये रंगदारी के लिए गया जेल से कुख्यात अंकुर चौबे कॉल कर रहा है। उसने उज्ज्वल के अलावा उनके भाई धीरेंद्र कुमार को भी रंगदारी के लिए कॉल की है। छह अक्टूबर को सुबह 8.11 बजे अंकुर चौबे की कॉल आयी। उसने गाली-गलौज करते हुए रंगदारी में एक करोड़ रुपये की मांग की और रुपये नहीं मिलने पर हत्या की धमकी दी। उसने 15 दिन हत्या की डेडलाइन तय किया है।


गया सेंट्रल जेल में बंद दहेज हत्या का सजायाफ्ता अंकुर चौबे भी कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक उज्ज्वल के पैतृक गांव साहेबगंज थाना के बैरिया का ही निवासी है। साहेबगंज थानेदार सिकंदर कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मोबाइल कॉल डिटेल निकाली जा रही है। गया जेल में बंद अंकुर चौबे पर रंगदारी मांगने का आरोप है। जेल में उसे सिम कैसे पहुंचा? किसके नाम पर सिम ली गई है, इसकी जांच शुरू है। उज्ज्वल कुमार ने बताया कि रंगदारी के लिए लगातार कॉल आने से पूरा परिवार दहशत में था।


अंकुर ने हत्या की डेडलाइन तय कर दी थी। इस मामले की पुलिस जांच कर रही थी कि बीबीगंज स्थित आवास में चोरी की गई। दोनों घटनाओं के तार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उम्मीद है कि शीघ्र ही मामले में पुलिस अंकुर के नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करेगी।


इधर, मुजफ्फरपुर के बीबीगंज के आनंदपुरी मोहल्ला स्थित उज्ज्वल कुमार के घर में चोरी में शामिल अपराधियों पर गया जेल में बंद अंकुर चौबे से जुड़ाव की आशंका जताई गई है। इसके बाद सदर थाने की पुलिस बीबीगंज से लेकर आसपास के मोहल्लों में लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी से अपराधियों के चिह्नित होने पर अंकुर चौबे के नेटवर्क की भी पुलिस को जानकारी होगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईयू की टीम को भी जांच के निर्देश दिए गए हैं।