ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

इंसानियत के लिए गया की महिलाओं ने रूढ़ियों को तोड़ा, लावारिस की मौत के बाद अर्थी को दिया कंधा, चिता को दी आग

31-Aug-2019 06:01 PM

By 17

DESK: गया के चेरकी गांव की महिलाओं ने संवेदनहीन हो चुके समाज को आइना दिखाया है. गांव की एक बेसहारा महिला की मौत के बाद जब मर्द घरों मे बैठ गये थे तो महिलायें चौखट लांघ कर बाहर आयीं. महिलाओं ने न सिर्फ अर्थी को कंधा दिया बल्कि चिता को आग भी दी. पूरे विधि विधान के साथ बेसहारा महिला के शव का अंतिम संस्कार किया गया. गया के चेरकी गांव का मामला गया के चेरकी गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. महिला का कोई निकट संबंधी नहीं था.लिहाजा अंतिम संस्कार करने कोई नहीं आगे आया. आस पास की लड़कियों को ये अमानवीयता बर्दाश्त नहीं हुई. पड़ोस की लड़कियों ने महिला का अंतिम संस्कार खुद करने की जिम्मा उठाया. पूरे विधि विधान के साथ चिता सजायी गयी. लडकियों ने शव को कंधा देकर श्मशान तक पहुंचाया और फिर चिता को आग भी दिया. उनके जज्बे को देखकर गांव के कुछ और लोग भी आगे आये और लड़कियों की मदद की. समाज को दिखाया आइना एक ओर जहां हमारे समाज में मान्यता है कि महिलाएं किसी भी मरे हुए इंसान की अर्थी को अपना कंधा नहीं दे सकती हैं. न ही किसी की चिता को आग दे सकती हैं. वहीं, इस रूढ़िवादी सोच के बाबजूद बिहार के गया जिला में कुछ महिलाओं ने मिलकर एक बुजुर्ग महिला के अर्थी को अपना कंधा दिया. महिलाओं ने लोगों की इस रूढ़िवादी परंपरा को तोड़ कर समाज को आइना दिखाया. गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट