Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
08-May-2020 10:08 AM
GAYA :कोरोना संक्रमण के बीच विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने का सिलसिला जल्द शुरू होने जा रहा है। गृह मंत्रालय ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है। बिहार के करीब आठ हजार यात्रियों को लाया जल्द वापस लाया जा सकता है। गया एयरपोर्ट पर इन यात्रियों को उतारे जाने की तैयारी है। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी गयी है।
गया एयरपोर्ट पर बिहार के आठ हजार यात्रियों को विदेशों से जल्द वापस लाया जा सकता है। गृह मंत्रालय के निर्णय के बाद अब इसकी कवायद तेज कर दी गयी है। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बोधगया में बने क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से मगध प्रमंडल के कमिश्नर असंगबा चुबा आओ को इस पूरे अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। गया हवाई अड्डे पर आने वाले अप्रवासी बिहारियों का रजिस्ट्रेशन और स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही उनके आवासन, भोजन आदि की व्यवस्था भी जिला प्रशासन स्तर से होगी।
विदेश से वापस आने वालों के लिए कई कोषांगों का गठन किया गया है। इनमें स्वागत और निबंधन कोषांग, परिवहन, आवासन, स्वास्थ्य संबंधी कोषांग, सुरक्षा कोषांग बनाया गया है। आयुक्त के सचिव सभी कोषांगों के वरीय प्रभार में रहेंगे। गया कमिश्नर के निर्देशों के मुताबिक सभी कोषांगों ने काम शुरू कर दिया है।
बता दें कि वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज यानी शुक्रवार को दिल्ली और कलकत्ता में कई देशों से भारतीय लौटेंगे। सिंगापुर, ढाका और रियाद से फ्लाइट आएंगी। इससे पहले गुरुवार को एयर इंडिया के दो विमान से 363 भारतीयों को वापस लाया गया। एयर इंडिया के मुताबिक, आज भारतीय नागरिकों को लेकर पांच उड़ानें आ रही हैं. पहली- सिंगापुर से दिल्ली, दूसरी- रियाद, सउदी अरब से कोझीकोड, तीसरी- ढाका, बांग्लादेश से दिल्ली, चौथा- मनामा, बहरीन से कोच्चि, पांचवा- दुबई, यूएई से चेन्नई आएगी।