Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
03-Mar-2023 08:28 AM
By First Bihar
GAYA: खबर बिहार के गया जिले से है जहां किसी आतंकी संगठन के द्वारा गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर के नाम एक धमकी भरा पत्र भेजा गया है. जिसमें हवाई अड्डों को ड्रोन हमले से उड़ाने की धमकी के बाद गया एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गयी.
बता दें इस धमकी भरे पत्र मिलने के बाद चौकसी बढ़ा दी गयी है. एयरपोर्ट के आंतरिक परिसर में यात्रियों की जांच की प्रक्रिया को और सख्त कर दी गयी है और सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं पर निगरानी बढ़ा दी गयी है. मुख्य रूप से ड्रोन अटैक को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है व एयरपोर्ट टैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को भी अलर्ट मोड में रखा गया है.
अब सुरक्षा को देखते हुए सीआइएसएफ के जवानों को खास निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. सूत्रों से पता चला है ड्रोन अटैक की सूचना के बाद तुरंत बुधवार की रात को ही एक घंटे के अंदर एयरपोर्ट की सुरक्षा की समीक्षा की गयी और इसमें जिले के पुलिस पदाधिकारी भी शामिल हुए. सुरक्षा के सभी बिंदुओं पर विमर्श और जानकारी ली गयी. सुरक्षा को लेकर एयरपोर्ट के बाहरी परिसर में भी चौकसी बढ़ा दी गयी है.