गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Nov-2019 03:14 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. सूबे में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. गया जिले में आर्केस्ट्रा देखने गए एक शख्स का अपराधियों ने मर्डर कर दिया. आर्केस्ट्रा खत्म होने के बाद सुबह में पुलिस ने डेड बॉडी को खेत से बरामद किया. इस मामले की छानबीन की जा रही है.
पत्नी ने दोस्तों पर लगाया मर्डर का आरोप
वारदात जिले के मेडिकल थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने आर्केस्ट्रा देखने गए एक व्यक्ति की हत्या कर दी. मृतक की पहचान केंदुई गांव के रहने वाले उमेश शर्मा के रूप में की गई है. मृतक की पत्नी ने उसके साथियों के ऊपर मर्डर का आरोप लगाया है. उसकी पत्नी का कहना है कि उसके पति को आर्केस्ट्रा देखने के लिए देर रात उसके दोस्तों ने फोन कर घर से बुलाया था. उसने राकेश और रंजन नाम के दो साथियों का नाम लिया. जिन्होनें फोन किया था.
लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की गई हत्या
वारदात की सूचना मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया. फौरन मौके पर पहुंची पुलिस ने खेत से शख्स की डेड बॉडी को बरामद किया. मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेजा गया है. उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी की प्राथमिकी के आधार पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.