Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
19-Nov-2021 08:57 AM
पटना : बिहार में उपभोक्ताओं के बैंक खाते में रसोई गैस की सब्सिडी नियमित रूप से नहीं पहुंचने से उपभोक्ता परेशान हैं. ऐसी खबरें सामने आई है कि कुछ उपभोक्ताओं के खाते में बहुत कम पैसा गया है तो कुछ के खाते में गया ही नहीं है. हालांकि कुछ उपभोक्ताओं के खाते में नवंबर में भी सब्सिडी की राशि भेजी गई है. कई तरह की बातें सामने आने से ग्राहक के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है. आइओसी ने भी माना कि फिलहाल रसोई गैस सब्सिडी के भुगतान में कुछ परेशानी बनी हुई है.
वहीं इस मामले में आइओसी की ओर से कहा गया कि रसोई गैस सब्सिडी भुगतान के लिए नया सिस्टम तैयार किया गया है. इस नए सिस्टम के जरिये अभी सुचारू रूप से कार्य नहीं हो पा रहा है, इस वजह से परेशानी हो रही है. पूर्व की अपेक्षा बहुत सुधार हुआ है. सितंबर तक की सब्सिडी उपभोक्ताओं के खाते में भेजी जा चुकी है. अन्य महीने की रसोई गैस सब्सिडी भी शीघ्र ही मिल जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी दी जा रही है.
बता दें कि बिहार एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के महासचिव डा रामनरेश सिन्हा ने कहा है कि सब्सिडी की राशि मिलने में कुछ परेशानी थी. अब बहुत सुधार हो चुका है. जल्द ही नियमित रूप से उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि मिलने लगेगी.