ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी ‘बाबू.. शाम होने के बाद मंदिर के पीछे आ जाना’, नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था लड़का, गांव के लोगों ने जबरन करा दी शादी पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां पटना NEET छात्रा मौत मामला: हॉस्टल मालिक मनीष रंजन को नहीं मिली राहत, कोर्ट के बाहर बेहोश हुई मृतका की मां BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, महिला और बच्चे की झुलसकर दर्दनाक मौत

01-Apr-2021 08:51 AM

MADHUBANI : इस वक़्त की बड़ी खबर मधुबनी जिले से सामने आ रही है जहां खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फटने से एक महिला और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई है. घटना जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर ब्राह्मण टोल की बताई जा रही है. 


जानकारी के अनुसार, जयनगर थाना क्षेत्र के जयनगर ब्राह्मण टोल में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर अचानक से फट गया. सिलेंडर फटने से धमाके की आवाज़ इतनी भयंकर थी कि आसपास के इलाके में सनसनी मच गई. आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा होने लगे. बाद में जब कुछ लोग हिम्मत कर घर में घुसे तो एक महिला और एक बच्चे को झुलसा पाया. लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना चाहा लेकिन तबतक दोनों की झुलसकर मौत हो चुकी थी. 


इधर सिलेंडर फटने से घर में भयंकर आग भी लगी जिसके कारण घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. मामले की जानकारी फिरे स्टेशन में दी गई जिसके बाद दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. बाद में पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.