चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
13-Feb-2020 02:25 PM
By DHANANJAY KUMAR
CHAPRA : छपरा के दियारा इलाके में अचानक सिलेंडर फटने से भारी तबाही मच गयी। सिलेंडर फटने से लगी आग ने देखते ही देखते 15 घरों को अपने आगोश में ले लिया। आग ने 15 गरीब परिवार के अरमानों पर पानी फेर दिया।
छपरा सदर प्रखण्ड दियरा के बड़हारा महाजी गांव मे गैस सिलेंडर के फट जाने से आग लग गयी। जिससे देखते देखते आस पास के 15 घर जलकर राख हो गए ।घटना दिन के 12 बजे की बतायी जा रही है जब गांव के ही हरिहर साह के घर मे रखा गैस सिलेंडर अचानक फट गया । आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया और आस- पास के 15 झोपड़ीनुमा घरों को अपने चपेटे मे ले लिया। इस भीषण अग्निकांड में 15 ग्रामीणों के घर जलकर खाक हो गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया नहीं तो आग से और बड़ी तबाही हो सकती थी।
घरों में रखा लाखों रुपये मूल्य का अनाज, कपड़ा, बर्तन, गहने और अन्य कीमती समान जलकर खाक हो गए। घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय मुखिया उमेश राय ने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।वहीं सीओ ने अगलगी की क्षति का आंकलन करवाया है। प्रशासन की तरह से सहायता राशि और तिरपाल उपलब्ध कराने को कहा गया है।