ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
21-Apr-2022 07:53 PM
By RANJAN
ROHTAS: रोहतास के अकबरपुर में बेखौफ अपराधियों ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 24 लाख 59 हजार रुपये गायब कर दिए। कैश लेकर फरार हुए बदमाशों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान है।
बदमाशों की सारी करतूत एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस प्रकार शातिर चोर एटीएम में घुसता है और स्प्रे छिड़कता है। गैस कटर से मशीन को काटता है और उसमें रखे सारे कैश लेकर नौ दो ग्यारह हो जाता है।
सबसे बड़ी बात यह है कि इस दौरान मशीन में लगे सेंसर अलर्ट सायरन की सूचना एसबीआई के मुंबई स्थित संबंधित कार्यालय में पहुंच गई। जिसके बाद बताया जाता है कि संबंधित अधिकारी इस दौरान रोहतास पुलिस से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
तब तक सभी शातिर चोर अपना काम करके निकल चुके थे। एसबीआई के मैनेजर प्रशांत कुमार ने बताया कि एटीएम में 24 लाख 59 हज़ार रुपए थे। उन्होंने बताया कि समय रहते यदि स्थानीय पुलिस प्रशासन सजग रहती तब शायद चोरों को पकड़ा जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।