ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar Yojana : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये, लिस्ट में आपका नाम भी है शामिल Crime News Bihar : सिगरेट पीने से रोका तो युवक को दौड़ाकर मारी गोली, भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा Bihar crime news : आजमगढ़ की डांसर के साथ बिहार में गंदा काम, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा,बहला-फुसलाकर दिया घटना को अंजाम viral video : ममता हुई शर्मसार: स्कूल बैग में 7 ईंटें भरकर मां ने बच्ची को पीटा, वीडियो वायरल Patna smart bus stop : अब बस का इंतजार होगा आसान, पटना में शुरू होगी स्मार्ट ग्रीन बस स्टॉप योजना; यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग

गोपालगंज : गैस कटर से एटीएम काट रहे थे चोर, लग गई आग तो भाग निकले

गोपालगंज : गैस कटर से एटीएम काट रहे थे चोर, लग गई आग तो भाग निकले

26-Dec-2021 10:36 AM

GOPALGANJ : ठंड बढ़ते ही चोर एक्टिव हो जाते हैं. चोरों ने एक बार फिर एटीएम मशीन पर हाथ साफ़ करने की कोशिश की है. अब ताजा मामला गोपालगंज का है. जहां  अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने की कोशिश की है. लेकिन एटीएम काटने के दौरान उसमें आग लग गई. 


आग लगने से एटीएम में रखे नोट भी जलकर खाक हो गये. आग लगा देख अपराधी फ़रार हो गये. मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना मांझा के कोइनी बाजार की है.


घटना की जानकारी ग्रामीणों को शनिवार सुबह हुई. एटीएम का दरवाजा टूटा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. एएसआई जयलाल राम ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने दुकानदारों और ग्रामीणों से पूछताछ कर एटीएम के संचालक और प्रबंधक को सूचित किया.


बता दें कि इससे पहले पटना से सटे बिहटा में चोरों ने एटीएम से पैसा निकालने की कोशिश में एटीएम मशीन ही उखाड़ ले गये. मामला बिहटा अमहारा स्थित आईडीबीआई बैंक का है. बीते रात अज्ञात चोर गाड़ी से आए और चोरों ने बैंक का एटीएम तोड़कर पहले पैसे निकलने के कोशिश की. वहीं पैसे नहीं निकली तो चोरों ने पूरा मशीन ही उखाड़कर अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि इस एटीएम में करीब साढ़े पांच लाख रुपये थे.