ब्रेकिंग न्यूज़

22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद

गर्दनीबाग में खुला संत पॉल्स इंटरनेशनल गर्ल्स हाई स्कूल, गरीब छात्राओं को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, श्याम रजक ने किया उद्घाटन

गर्दनीबाग में खुला संत पॉल्स इंटरनेशनल गर्ल्स हाई स्कूल, गरीब छात्राओं को मिलेगी मुफ्त शिक्षा, श्याम रजक ने किया उद्घाटन

24-Nov-2019 03:37 PM

PATNA: संत पॉल्स इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल और रेड कारपेट ग्रुप ऑफ स्कूल ने गरीब छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने का एलान किया है. पटना के गर्दनीबाग के साधनापुरी में संत पॉल्स इंटरनेशनल गर्ल्स हाई स्कूल के नये ब्रांच के उद्घाटन के मौके पर ये एलान किया गया. 

मंत्री ने किया उद्घाटन

साधनापुरी साईं मंदिर के पास इस स्कूल का उद्घाटन आज मंत्री श्याम रजक ने किया. उन्होंने कहा कि गरीब छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने का फैसला करके स्कूल के संचालकों ने समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखायी है. मंत्री ने कहा कि दूसरे स्कूलों के संचालकों को भी इस तरह का कदम उठाना चाहिये. उद्घाटन समारोह में मौजूद कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार ने भी गरीब और कमजोर वर्ग की छात्राओं को मुफ्त शिक्षा देने का एलान का स्वागत किया.

स्कूल संचालकों का बड़ा एलान

संत पॉल्स इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल और रेड कारपेट ग्रुप ऑफ स्कूल के संरक्षक सरवर आदबीन ने कहा कि उनके समूह के स्कूल विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए जाने जाते रहे हैं. शिक्षा पर सिर्फ सक्षम लोगों का ही अधिकार नहीं है बल्कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों का भी समान अधिकार है. ऐसे में सिर्फ इसी ब्रांच में नहीं बल्कि उनके दूसरे स्कूलों में भी गरीब छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दिया जायेगा. अभिभावक जरूरी कागजातों के साथ स्कूल के दफ्तर में संपर्क कर सकते हैं. इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन रहबर आबदीन और प्रबंध निदेशक दानिश आबदीन भी मौजूद थे.