ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / गंगा नदी ने लिया भयंकर रूप, जलस्तर बढ़ने से डूबा गंगा घाट

गंगा नदी ने लिया भयंकर रूप, जलस्तर बढ़ने से डूबा गंगा घाट

17-Aug-2020 04:49 PM

PATNA : बिहार एक तरफ कोरोना तो दूसरी तरफ बाढ़ की दोहरी मार झेल रहा है. कई जिलों में नदियां इतनी उफान पर हैं कि लोगों को अब रहने-खाने में परेशानी हो रही है. बाढ़ से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है. लाखों लोगों के घर नदियों में समां चुके हैं और लाखों की आबादी बाढ़ के कारण बेघर हो चुकी है और लोगों का पूरी तरह जीना मुहाल हो चुका है.  


हम आपको राजधानी पटना स्थित गंगा घाट का हाल बता दें कि गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और अब हर दो घंटे पर नदी के जलस्तर में 1 सेंटीमीटर की वृद्धि होती जा रही है. गौरतलब है कि रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण गंगा नदी के जलस्तर में और भी ज्यादा वृद्धि होती जा रही है. तस्वीर में आप देख सकते हैं कि जलस्तर में वृद्धि के कारण पुल के पाए भी पानी में डूब गए हैं. 


ये हाल केवल पटना का ही नहीं बल्कि बिहार के कई जिलों का भी यही हाल है. हालत दिन प्रतिदिन और खराब होते जा रहे हैं. जिन जिलों के हाल बहुत ज्यादा ख़राब है वहां के लोग अब सरकारी मदद की आस लगाए बैठे हैं.