पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग
30-Jun-2021 06:25 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: बड़ी खबर पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां दमराही घाट पर नहाने के दौरान एक युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से अफरा-तफरी मच गयी। मृतक की पहचान शरीफागंज निवासी रौशन कुमार के रूप में हुई है।
घटना की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद दमराही घाट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों ने युवक की काफी तलाश की लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंचे गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी है। वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जाता है कि रौशन अपने दादा के श्राद्ध क्रम में परिवार के साथ गंगा स्नान कर रहा था तभी अचानक पैर पिसलने से गहरे पानी में चला गया। गंगा नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। फिलहाल NDRF की टीम शव की खोजबीन में जुटी है।