Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार.....
18-May-2022 12:34 PM
BHAGALPUR: खबर भागलपुर की है, जहां तीन दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास घाट पर घटी। यहां तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान तीनो की डूबकर मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार की शाम तीनों युवक अपने घर से गंगा में नहाने के लिए निकले थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उनकी काफी तलाश भी की।
मृतक युवक मोहम्मद सतलू, मोहम्मद कारू, मोहम्मद साने बताये जा रहे हैं, जो भागलपुर औद्योगिक थाना इलाके के फतेहपुर व्यापारी टोला के रहने वाले थे। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम तीनों युवक घर से ये कहकर निकले थे कि वे गंगा में नहाने जा रहे हैं। नहाने के दौरान उनका पैर फैसल गया और वे डूब गए।
सूचना पाकर औद्योगिक थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को खोजने की काफी कोशिश की गई, लेकिन शव का कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह काफी खोजबीन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शव को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।