पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
18-Nov-2023 07:06 PM
By Mayank Kumar
MANER: मनेर के बलवंत टोला स्थित दोस्तनगर गांव निवासी एक 18 वर्षीय युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गयी है। युवक की पहचान पप्पू राय के बेटे अमन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि छठ पूजा को लेकर गंगा नदी से पानी लाने गया हुआ था। पानी भरने से पहले वह नदी में नहाने लगा और अचानक डूबने से उसकी मौत हो गयी। अभी तक उसकी लाश बरामद नहीं हो पाई है।
एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है। लगातार युवक की खोजबीन जारी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी लगातार एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर मौजूद है लेकिन अभी तक अमन का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि अमन लोदीपुर गंगा घाट पर अपने दोस्तों के साथ छठ पूजा का प्रसाद बनाने के लिए गंगा जल लाने गया हुआ था। वही इस दौरान वह घाट बनाने लगा।
घाट बनाने के बाद वह दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने लग गया। इसी दौरान वह गंगा नदी के गहरे पानी में समा गया और देखते ही देखते नदी के तेज बहाव में वह लापता हो गया। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गयी है। मनेर सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर वे मौके पर पहुंचे हैं। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। नदी में खोजबीन जारी है।