ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / गांधी सेतु के समानांतर बनेगा फोरलेन पुल, 21 सितंबर को पीएम मोदी खुद...

गांधी सेतु के समानांतर बनेगा फोरलेन पुल, 21 सितंबर को पीएम मोदी खुद रखेंगे नींव

15-Sep-2020 12:54 PM

PATNA : पीएम मोदी एक बार फिर बिहार के लोगों के लिए सौगात लेकर आये हैं. महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बनने वाले 14.5 किमी. लंबे फोरलेन पुल का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 सितंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा. इस कार्यक्रम को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. गांधी सेतु के पश्चिम दिशा में बनने वाले इस पुल के निर्माण में 2926 करोड़ रुपए लागत का प्रोजेक्ट तैयार हो गया है.  


पुल निर्माण की जिम्मेवारी कांट्रेक्टर एसपी सिंगला को दी गई है. पथ निर्माण विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री दिल्ली से इसका शिलान्यास करेंगे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई केन्द्रीय मंत्री और बिहार सरकार के मंत्री ऑनलाइन मौजूद रहेंगे.  कार्यक्रम की सारी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं. आज विभागीय पदाधिकारी स्थल निरीक्षण भी करेंगे. 


आपको बता दें कि एनएच-19 पर पटना और हाजीपुर को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर फोरलेन पुल की मंजूरी मिलने के बाद पुल निर्माण की दिशा में कार्य बहुत तेजी से शुरू किया गया था जिसके बाद शिलान्यास का कार्यक्रम तय किया गया है. वहीं इस पुल के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए तीन साल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. 


बताया जा रहा है कि इस पुल के निर्माण में कुल 79.75 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास व व्यवस्थापन पर खर्च किए जाएंगे. निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्यूरमेंट कंस्ट्रक्शन (एपीसी) मोड में किया जाएगा. पूरे प्रोजेक्ट की लंबाई 14.5 किलोमीटर होगी, जिसमें पुल व एप्रोच रोड शामिल है.