बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
03-Mar-2020 08:31 AM
PATNA : बिहार की लाइफलाइन कहे जाने वाला लोहे का नवनिर्मित गांधी सेतु जल्द ही तैयार होने वाला है. जिसके बाद अगले माह से उस पर सभी तरह के मालवाहक वाहन समेत 22-24 चक्के वाले ट्रक भी आराम से दौड़ेंगे.
इसकी जानकारी देते हुए पथ निर्माण विबाग के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि गांधी सेतु के पश्चिमी लेन के सभी 44 स्पैन तैयार हो गए हैं. 30 स्पैन की सतह पर सीमेंटेड ढलाई भी हो गई है. इस पर अब अलकतरा बिछाने का काम चल रहा है. सब कुछ सही रहा तो अप्रैल से गांधी सेतु के पश्चिमी लेन पर परिचालन चालू हो जाएगा.
बता दें कि गांधी सेतु के पश्चिमी लेने बंद होने से बड़े मालवाहक वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिमी लेन चालू होने के बाद गांधी सेतु के पूर्वी लेने को तोड़ने का काम शुरू होगा. जिसे भी 2021 के अंत तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है. बता दें कि अभी गांधी सेतु के पूर्वी लेने से 6 चक्के तक का ट्रक समेत दूसरी गाड़ियां आ- जा रही है. वहीं 6 चक्के से ऊपर के भारी वाहनों के परिचालन पर रोक है.