ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Bihar Bhumi: बिहार के राजस्व कार्यालयों में दलालों पर शिकंजा, सीधे केस दर्ज करने के आदेश, टोल-फ्री नंबर जारी Aadhaar: अब नहीं लगाना पड़ेगा पटना का चक्कर, गांव में ही बनवा सकेंगे नया आधार; DOB और नाम भी करा सकेंगे अपडेट, यहां खुलेगा सेंटर लैंड फॉर जॉब घोटाला: लालू यादव की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब, क्या RJD सुप्रीमो को मिलेगी राहत Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई

गांधी परिवार को बड़ा झटका: राहुल-सोनिया से जुड़ी 752 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की जब्त

21-Nov-2023 10:18 PM

By First Bihar

DESK: सोनिया और राहुल गांधी से जुड़ी 752 करोड़ की संपत्ति को ED ने जब्त किया है। नेशनल हेराल्ड मामले की जांच के दौरान इन संपत्तियों की कुर्की करने का आदेश दिया है। बता दें कि मामले की जांच PMLA 2002 के तहत की गयी थी। सोनियां गांधी और राहुल गांधी की कंपनी एसोसिएटेड जनरल लिमिटेड की संपत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क करने का आदेश जारी किया गया।


 इस कंपनी का मालिकाना हक सोनिया और राहुल के पास है। कुर्क की गयी संपत्ति में दिल्ली और मुंबई में नेशनल हेराल्ड हाउस और लखनऊ में नेहरू भवन शामिल है। जब्त की गयी संपत्तियों की कीमत 752 करोड़ रुपये है। यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सामाचार पत्र चलाने वाली एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के अधिग्रहण में धोखाधड़ी, साजिश और आपराधिक विश्वासघात का आरोप है। 


इसी मामले में ईडी ने पिछले दिनों सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से पूछताछ की थी। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि कई राज्य में चुनाव हुए हैं जिसमें बीजेपी की हार निश्चित है। हार से ध्यान को हटाने के लिए हताशा में इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। 


कांग्रेस नेता ने कहा है कि किसी भी अचल संपत्ति का कोई हस्तांतरण नहीं किया गया है। यहां तक की पैसों की भी कोई आवाजाही नहीं हुई है। कोई ऐसा शिकायतकर्ता भी नहीं है जो यह दावा करे कि उसके साथ धोखा हुआ है। चुनाव में ध्यान को भटकाने के लिए यह भाजपा की एक चाल है।