ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / गांधी मैदान की सुरक्षा कड़ी, CCTV से होगी निगरानी, सीएम कल करेंगे झंडोत्तोलन

गांधी मैदान की सुरक्षा कड़ी, CCTV से होगी निगरानी, सीएम कल करेंगे झंडोत्तोलन

14-Aug-2019 10:17 AM

By 13

PATNA: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल गांधी मैदान में झंडोत्तोलन करेंगे. कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. गांधी मैदान और उसके बाहर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. आसपास की सभी ऊंची इमारतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. दूरबीन से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी. सुरक्षा के मद्देनजर गांधी मैदान इलाके में पेट्रोलिंग की जा रही है. गांधी मैदान को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. दर्शकों के बैठने के लिए इस बार खास व्यवस्था की गई है. इस बार गांधी मैदान के गेट और अंदर दंडाधिकारी नहीं 63 समन्वयक तैनात किये जाएंगे. गांधी मैदान के चारों ओर कहीं भी कोई गाड़ी पार्क नहीं करने दी जाएगी. गहन जांच के बाद ही लोगों को कार्यक्रम में जाने की एंट्री दी जाएगी. 15 अगस्त को सुबह 6.30 के बाद से गांधी मैदान में लोगों को प्रवेश दिया जाएगा. सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम -सुबह 8 बजकर 35 मिनट पर अपने आवास से रवाना होंगे -8 बजकर 45 मिनट पर शहीद-ए-कारगिल स्मृति स्थल पर आगमन -8 बजकर 46 मिनट पर स्मृति स्थल पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि -8 बजकर 49 मिनट पर कारगिल चौक से गांधी मैदान के लिए रवाना होंगे -8 बजकर 52 मिनट पर परेड ग्राउंड में आगमन -8 बजकर 55 मिनट पर मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे -9 बजे मुख्यमंत्री झंडोत्तोलन करेंगे -9 बजकर 02 मिनट पर सीएम नीतीश कुमार का अभिभाषण