BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
04-Oct-2020 02:45 PM
PATNA : मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के खिलाफ अरसे से मोर्चा खोले रखने वाले विधायक अमरनाथ गामी को आखिरकार आरजेडी में एंट्री मिल गई है. अमरनाथ गामी ने इस बात के संकेत पहले ही दे दिए थे कि वह आरजेडी में शामिल होने जा रहे हैं. आज उन्हें तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है. इस मौके पर आरजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी और विधायक भोला यादव भी मौजूद रहे.
अमरनाथ गामी लगातार नीतीश सरकार और मुख्यमंत्री की आलोचना करते रहे हैं और अब उन्होंने बीते गुरूवार को एक के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ऐलान किया है कि वह जेडीयू किन हालातों में छोड़ रहे हैं. अमरनाथ गामी पिछली बार साल 2015 में जेडीयू के टिकट पर दरभंगा जिले के हायाघाट सीट से विजयी हुए थे.
गुरूवार को विधायक अमरनाथ गामी ने फेसबुक पर अपना भड़ास निकाला था. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार से लेकर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी तक को निशाने पर लिया था. कई दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे अमरनाथ गामी पाला बदल कर आरजेडी का दामन थाम सकते हैं. अंततः ऐसा ही हुआ और आज रविवार को उन्होंने राजद की सदस्यता हासिल कर ली.