बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत
07-Jun-2024 07:21 PM
By First Bihar
BETTIAH: बेतिया में कलयुगी भांजे ने अपने सगे मामा को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवाया। मामले की जांच किये बिना पुलिस ने भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर योगापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरपुर में ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा मचाया और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पुलिस ने आधी रात में आकर शरीफ मियां एवं नसीम अंसारी को गिरफ्तार किया। शरीफ मियां की पत्नी शायदा खातून ने बताया कि आधी रात को जोगापट्टी थाने की पुलिस अचानक घर पर आकर दरवाजा खटखटाने लगी।
जब दरवाजा खोला तो पुलिस ने शरीफ मियां एवं नसीम अंसारी के बारे में पूछा और कहा कि आपके घर में शराब है। ये दोनों लोग शराब का कारोबार करते हैं। मेरे पति एवं पुत्र को पुलिस जबरन थाने पर ले गई। वहां पर पूछने पर पुलिस ने बताया कि इन दोनों पर मारपीट करने का आरोप लगा है जबकि प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जिस घटना का जिक्र फर्द बयान में किया गया है ऐसी घटना तो हुई ही नहीं है। किसी तरह की मारपीट नहीं हुई हैं। उस दिन शरीफ मियां अपने दुकान में सिलाई का काम कर रहे थे और नसीम अंसारी ट्यूशन पढ़ा रहा था।
दरअसल पूरा मामला संपत्ति के हिस्सेदारी का हैं। बलुआ निवासी ग्यासुद्दीन अंसारी रिश्ते में शरीफ मियां का भांजा लगता हैं। अपनी मृतक मां के हिस्सा की जमीन को लेने के लिए उसने सारा खेल रचकर दोनों को जेल भिजवाया। पुलिस 27 मई को कांड संख्या 183/24 दर्ज करती हैं और उसी आधी रात को बिना सुपरविजन किए गिरफ्तारी भी करती है। आक्रोशित लोग प्रशासन से मामले की जांच करने और न्याय की मांग कर रहे हैं।