ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

‘गजनी’ बन गये हैं नीतीश कुमार: सम्राट चौधरी ने फिर बोला CM पर तीखा हमला, कहा-जार्ज की आत्मा उनमें घुस गयी है

‘गजनी’ बन गये हैं नीतीश कुमार: सम्राट चौधरी ने फिर बोला CM पर तीखा हमला, कहा-जार्ज की आत्मा उनमें घुस गयी है

01-May-2023 09:28 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: BJP के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है. सम्राट चौधरी ने आज कहा-बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आमिर खान की फिल्म वाले गजनी बन गये हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार के शरीर में जार्ज साहब की आत्मा भी घुस गयी है.


गजनी बन गये हैं नीतीश

पटना में आज चंद्रवंशी संकल्प सम्मेलन को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा-आप लोग गजनी फिल्म देखे होंगे. गजनी फिल्म में देखते थे न कि हीरो का मेमोरी लॉस. बीच-बीच आमिर खान भूल जाते थे कि हमको कुछ काम करना है. सामने कोई विरोधी भी आ जाये तो उनको याद नहीं रहता था कि ये विरोधी है. आजकल वही हालत है बिहार के मुख्यमंत्री का. वो हो गये हैं मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री. मेमोरी लॉस इसलिए मैं कहता हूं कि कहीं-कहीं देखियेगा कि किसका गोड़ छू लेंगे पता ही नहीं चलेगा.


सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार आजकल सारी बात भूला चुके हैं. इसलिए सारी बात भुला चूके हैं कि जार्ज साहब की आत्मा उनके शरीर में घुस गयी है. जार्ज साहब के साथ बहुत पाप किया है उन्होंने. हमको याद है कि 1996 का चुनाव. कोई नालंदा का सीट जीतने की स्थिति में नहीं था. हालांकि जार्ज साहब को ले जाकर समता पार्टी ने उस सीट को जीता. नीतीश कुमार खुद हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे कि नालंदा सीट से चुनाव लड़ लें. लेकिन जार्ज साहब गये और चुनाव जीत कर आये.


नीतीश को कीड़ा काट लेता है

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को हर दो-चार साल में रह-रह कर कीड़ा काट लेता है. प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा. पिछली बार प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटा था तो बिहार की जनता ने दो सीटों पर सिमटाया था. इस बार फिर प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काट लिया है. अरे वहां कहां जगह खाली है. वहां अति पिछ़ड़ा का बेटा नरेंद्र मोदी बैठा है. लेकिन नीतीश ने फिर इस पर सपना देखा है तो हम चंद्रवंशी समाज के साथ साथ पूरे बिहार की जनता से अपील करेंगे कि उनको जीरो पर निपटाये.