ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें.... क्यों नहीं डाला वोट? कांग्रेस MLA मनोज विश्वास ने राजेश राम को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, जानिए... LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस

Home / news / गैर मर्द से बात करने की सजा, भरी पंचायत में अर्धनग्न कर महिला...

गैर मर्द से बात करने की सजा, भरी पंचायत में अर्धनग्न कर महिला को पीटा, रातभर पेड़ में बांधकर रखा, मंगलसूत्र तक उतरवाया

03-Aug-2023 02:16 PM

By First Bihar

BIHAR: महिलाओं पर अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहार के शिवहर जिले का है जहां एक विवाहिता को गैर मर्द से बात करना भारी पड़ गया। इंसानियत की सारी हदें पार कर ससुरालवालों ने महिला को ऐसी सजा दी जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 


पहले तो झूठा आरोप लगाकर ससुर, जेठ और देवर ने महिला को पीटा फिर रातभर पेड़ में बांधकर रखा। महिला रातभर रोती रही लेकिन ससुरालवाले उसे देखने तक नहीं गये। फिर अगले दिन गांव में पंचायत बुलाई गयी इस दौरान महिला को अर्धनग्न करके पीटा गया। भरी पंचायत में महिला का मंगलसूत्र तक उतरवाया गया। महिला रोती रही लेकिन किसी ने एक ना सुनी। 


घायल महिला इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल पहुंची। इलाज के बाद महिला थाने जाकर उसने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। जिसमें ससुराल वालों का भी नाम शामिल है। महिला ने थाने में दिये आवेदन में लिखा है कि उसका पति शराबी और जुआरी है जिसके रवैय्ये से परेशान होकर वह मायके में रहती है। 27 जुलाई को वो अपने ससुराल गई थी जहां गांव के ही एक लड़के से बात करते ससुरालवालों ने देख लिया था। 


झूठा इल्जाम लगाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी फिर घर के बाहर पे़ड़ में रातभर रस्सी से बांधकर रखा गया। वह रोती रही चिल्लाती रही ससुरालवालों का कलेजा नहीं पसीजा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।