ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: नीतीश सरकार का बड़ा दांव! इन लोगों को मिलेंगे ₹2.5 लाख, बस करना होगा यह छोटा सा काम; जानिए क्या है स्कीम गुजरात के 32 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, वड़ोदरा-अहमदाबाद में ई-मेल से मचा हड़कंप बिहार के ‘थप्पड़बाज’ BDO की रंगबाजी देखिए: छोटी से बात पर युवक को बीच सड़क पर मारे ताबड़तोड़ कई थप्पड़, पैर पकड़कर गिड़गिड़ाता रहा लड़का fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव

गायघाट रिमांड होम मामला : निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा की PC, कहा- मामले में तुरंत एक्शन ले सरकार

गायघाट रिमांड होम मामला : निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा की PC, कहा- मामले में तुरंत एक्शन ले सरकार

03-Feb-2022 08:27 PM

PATNA : राजधानी पटना के गायघाट स्थित रिमांड होम का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले में दिल्ली के चर्चित निर्भया केस की वकील सीमा कुशवाहा ने पटना में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे मामले में अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं।एक बेटी पटना की सड़कों पर न्याय की भीख मांग रही है, लेकिन मामले में पुलिस ने अभी तक केस तक दर्ज नहीं किया है। रेप के कानूनों के तहत बिना विलंब किए एफआईआर होना चाहिए। उन्होंने बिहार सरकार से मामले में तुरंत एक्शन लेने की मांग की।


वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि अब तक इस मामले में पीड़िता का मेडिकल जांच नहीं होना गंभीर विषय है। जिन अधिकारियों ने मामले में कोई एक्शन नहीं लिया उन्हें तत्काल सस्पेंड कर देना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि मामले में बिना विलंब किए FIR दर्ज कर रिमांड होम की सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड किया जाए।


उन्होंने मामले की जांच के लिए एक कमिटी गठित किए जाने की मांग की है,जिसमें महिला विकास मंच को भी सदस्य बनाया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि देश के सभी रिमांड और शेल्टर होम से सालाना जांच होनी चाहिए। 


गौरतलब है कि बुधवार को पटना हाईकोर्ट ने गायघाट रिमांड होम मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले में केस दर्ज नहीं होने पर पुलिस को फटकार लगाई थी। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने समाज कल्याण विभाग से भी जवाब मांगा था।