ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अब मौसम के मुताबिक बिहार में होगी खेती, 4 एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी को दिया...

अब मौसम के मुताबिक बिहार में होगी खेती, 4 एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी को दिया गया रिसर्च का जिम्मा, किसानों को होगा फायदा

12-Sep-2019 04:50 PM

By 9

PATNA: सूबे के किसानों को फायदा पहुंचाने के मकसद से नीतीश कुमार की सरकार ने कमर कस ली है. राज्य में जलवायु के मुताबिक खेती को बढ़ावा देने के मकसद से कृषि विभाग ने सीएम के सामने एक प्रजेंटेशन दिया. इस प्रजेंटेशन में राज्य में मौसम के मुताबिक खेती को बढ़ावा देने की बात कही गई है. प्रजेंटेंशन के दौरान सूबे में जलवायु के अनुकूल खेती को लेकर रिसर्च किए जाने का निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिया. इस दौरान चार एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी को मौसम के मुताबिक खेती को लेकर रिसर्च करने का जिम्मा सौंपा गया है. बैठक के दौरान कई जिलों में फसल चक्र पर काम करने का फैसला लिया गया. वहीं परंपरागत फसलों पर रिसर्च करने का भी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया. बता दें कि इससे पहले भी कृषि विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम ने किसानों को परंपरागत फसलों को छोड़ नगदी फसल की खेती करने को लेकर जागरुक करने का निर्देश दिया था. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा था कि परंपरागत फसलों से किसानों का भला होने वाला नहीं है. कारण है कि इन फसलों को कभी सुखाड़ तो कभी बाढ़ की समस्या से जूझना पड़ता है और इससे फसल काफी बर्बाद होती है.