Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
18-Dec-2024 07:43 PM
By First Bihar
GAYA: बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जो भाषण दिया उसे लेकर राजनीतिक गलियारों में बवाल मचा हुआ है। इस बयान को लेकर विपक्ष अमित शाह पर लगातार हमलावर है। वही देशभर में अमित शाह का पुतला फूंका जा रहा है। दरअसल अमित शाह ने आंबेडकर के नाम के इस्तेमाल को 'फैशन' बताया था। जिसे विपक्ष संविधान निर्माता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है।
बिहार के गया जिले में मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार विधानसभा के पूर्व स्पीकर उदय नारायण चौधरी ने कहा कि संसद में संविधान पर "चर्चा के वक्त गृहमंत्री अमित शाह का वक्तव्य की" जितना तुम अंबेडकर का नाम लेते रहे हो अगर इतना देर भगवान राम का नाम लेते तो स्वर्ग पहुंच जाते। अमित शाह के इस बयान का बिहार में भी विरोध शुरू हो गया है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने इसका विरोध किया है।
उदय नारायण चौधरी ने कहा कि देशभर में संविधान, डेमोक्रेसी और सेक्युलिज्म पर विश्वास करने वाले जितने लोग हैं वो शाह के इस बयान से आहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आश्चर्य जताया कि वहां पर दलित सांसद भी मौजूद थे वो अमित शाह की बातें सुनते रह गये। दलित एमपी मुस्कुराते नजर आए यह कितनी शर्म की बात है।
धीरे-धीरे संविधान की शक्ति खत्म की जा रही है। जिसका नाम संविधान में नहीं है वही वीर सावरकर का नाम संसद में जोड़ा जा रहा है। इससे शर्म की बात और क्या होगी। उन्होंने इस बयान पर गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा देने और देश की जनता से माफी मांगने की मांग की है। प्रेस वार्ता के दौरान मखदुमपुर के विधायक सतीश दास भी मौजूद थे।
गया से नितम राज की रिपोर्ट