ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / हरियाणा के पूर्व सीएम बीएस हुड्डा का बड़ा बयान, रास्ते से भटक गई...

हरियाणा के पूर्व सीएम बीएस हुड्डा का बड़ा बयान, रास्ते से भटक गई है कांग्रेस, देशभक्ति मामले में नहीं करूंगा कोई समझौता

18-Aug-2019 03:54 PM

By 9

DESK: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है. हुड्डा के इस बयान से कांग्रेस की परेशानी बढ़ सकती है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सरकार कुछ सही काम करती है तो मैं उसका समर्थन करता हूं. कांग्रेस के कुछ नेताओं पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के कुछ लोगों ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को हटाए जाने का विरोध किया है. जो कि सही नहीं है. हुड्डा ने कहा कि पार्टी अपने रास्ते से भटक गई है. उन्होंने कहा कि यह वो कांग्रेस नहीं है जिसके लिए वो जानी जाती है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जब देशभक्ति और उनके आत्म सम्मान की बात आएगी तो वो इसको लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे. भूपेंद्र सिंह हुड्डा का यह बयान कांग्रेस पार्टी के लिए नई परेशानी खड़ी कर सकता है. दरअसल कांग्रेस पार्टी के युवा नेताओं ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है जबकि पुराने नेताओं ने इस मामले में केंद्र सरकार की आलोचना की है और इसे संविधान के खिलाफ बताया है. हरियाणा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का यह बयान कांग्रेस की संभावनाओं पर असर डाल सकता है.