ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / बिहार : बाढ़ राहत शिविर में 'प्रलय', फिर जानिए क्या हुआ

बिहार : बाढ़ राहत शिविर में 'प्रलय', फिर जानिए क्या हुआ

20-Aug-2021 04:03 PM

MUNGER : बाढ़ की परेशानी ख़ुशी में उस वक्त तब्दील हो गई जब राहत शिविर में दो बच्चों का जन्म हुआ. बच्चों की किलकारी से सभी लोग अपनी परेशानी भुलाकर खुश हो गए. 


दरअसल, मुंगेर जिले के नौवागढ़ी दक्षिणी और नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के लिए मध्य विद्यालय में राहत शिविर बनाया गया है. यहां करीब 1200 पुरुष, एक हजार महिलाएं और बच्चे शरण लिए हुए हैं. यहां नौवागढ़ी दक्षिणी की मुखिया विभा कुमारी ने बताया कि रीना कुमारी नाम की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर शिविर में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की मदद से प्रसव कराया गया. रीना ने एक स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया. जन्म लेने के बाद लोगों ने उसका नाम प्रलय रख दिया है. 


वहीं, दूसरी ओर पुनम कुमारी नाम की एक महिला ने बेटी को जन्म दिया. दोनों जच्चा और बच्चा स्वस्थ्य हैं. सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार आलोक ने बताया कि सभी राहत शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है. महिला डॉक्टर , एएनएम और तकनीशियन की टीम को लगाया गया है. 

news image

आपको बता दें कि बाढ़ राहत शिविर में रह रही गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके आर्थिक बोझ का भार जिला प्रशासन उठा रहा है. बाढ़ राहत शिविर में कोई गर्भवती महिला को बच्ची को जन्म देती है तो 15 हजार और बेटे को जन्म देती है 10 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिये जायेंगे. राहत शिविर में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर पूरा ख्याल रखा जा रहा है. गर्भवती महिलाओं के लिए शिविर में अलग व्यवस्था भी की गई है.